गोड्डा
अमजोरा पिरोजपुर पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। प्रखंड के अमजोरा पिरोजपुर पंचायत सचिवालय परिसर में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, पंसस तथा पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही लाभुकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी की गई, जिससे लोगों में उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।



