ललितपुर

शिक्षक व विद्यार्थियों का 49सदस्यीय स्काउट एवं गाइड दल रवाना

राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राजधानी लखनऊ में 24 से 29 नवंबर तक भारत स्काउट्स और गाइड्स का 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी 61 साल बाद आयोजित हो रहा है। वृंदावन योजना स्थित रक्षा एक्सपो ग्राउंड में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में 32,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिनिधि भी हैं। यह युवा नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की संस्कृति और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर बताया है। इसमें डिजिटल तकनीक, ड्रोन शो, आईटी/एआई हब और उच्च सुरक्षा मानकों का उपयोग किया जाएगा, जो इसे एक प्रेरणादायक और तकनीकी रूप से उन्नत आयोजन बनाएगा। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह, नेमवि प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री, सचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, रमेशकुमार तिवारी ने जिले से स्काउट एवं गाइड का 49सदस्यीय दल जम्बूरी में प्रतिभाग हेतु रवाना किया। जिला कमिश्नर स्काउट एवं प्राचार्य डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड की 75वीं वर्षगांठ पर 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी समारोह 24 से 29 नवंबर को लखनऊ में होरहा है। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे और महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू समापन समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि जनपद के स्काउट गाइड दल में स्काउट शिक्षक 4 स्काउट छात्र- 22, गाइड शिक्षिका, 4 गाइड छात्रायें 19 कुल 49 सदस्यीय दल ने प्रस्थान किया। ललितपुर से व्यवस्थाओं सम्मिलित डा.राजीव निरंजन दो दिन पूर्व से भेजे गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button