ललितपुर

 गुरु तेग बहादुरजी के 350 वें शहादत दिवस पर निकली प्रभातफेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में गुरु तेग बहादुरजी के 350 वे शहीदी दिवस पर नगर में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा से आरंभ होकर आजाद चौक, सावरकर चौक, घंटाघर, सदर कांटा, कंपनी बाग, होते हुए तुवन चौराहे से स्व.सरदार अवतार सिंह के आवास सिविल लाइन पहुंची, जहां पर अखंड पाठ साहिब की आरंभता हुई रास्ते में बच्चे महिला व पुरुष गुरबाणी कीर्तन करते हुए ढोल मझीरे छेने चिमटे बजाते हुए धन गुरु तेग बहादुर साहिब। तेग बहादुर हिंद की चादर जैसे शब्दों का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। 25 नवंबर मंगलवार को स्व.सरदार अवतार सिंह आवास पर अखंड पाठ साहिब का समापन होगा। उपरांत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व ईश्वर सिंह व झांसी से पधार रहे। हरकीरत सिंह का रागी जत्था गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेगा। उपरांत परिवार द्वारा गुरुजी के लंगर की सेवा होगी। रात्रि में गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में 7 से 8.30 बजे तक रहिरास साहिबजी का पाठ उपरांत गुरबाणी कीर्तन अरदास तथा लंगर व दूध की सेवा होगी। इस दौरान अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह पत्रकार ,कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, जगजीत सिंह बॉबी, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कवलजीत सिंह, बिंदु कालरा, मानवेंद्र कौर, जसविंदर कौर, मनप्रीत कौर, चांदनी अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, अरविंदर सिंह, गुरवीर सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, स्वामीप्रसाद यादव, बलजीत सिंह, मुन्नालाल, ज्ञानी गुरचरण सिंह, मनिंदर सिंह रीन, रणवीर सिंह परमार आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button