सीकर

मानासी धाम में विशाल नेत्र निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन सफल रहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी | नेछवा निकटवर्ती गांव मानासी गोड़ान गाड़ोदा में माँ राजल सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल नेत्र निःशुल्क जाँच शिविर व लेंस और मोतियाबिंद प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सफल रहा। शिविर में 394 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जाँच की गयी जिसमे से 100 से अधिक मरीजों को मोतियाबिंद व लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया। इस शिविर का शुभारम्भ श्री राजल बाईसा करणी माता मंदिर मानासी धाम के सानिध्य में किया गया। जिसमे आई केयर हॉस्पिटल सीकर द्वारा डॉ सोनाराम कुमावत व अभिषेक वर्मा व उनकी टीम द्वारा आँखों की जाँच की गई। ट्रस्ट द्वारा सभी कार्यकताओं को सम्मानित किया। साथ ही अतिथि व जनप्रतिनिधियों को माला, स्मृति चिन्ह व दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर में ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष हरिराम तिरदिया , राजेश ढाका, देवकरण रोहलन, केशरदेव शर्मा, परमेश्वर शर्मा, भगवानाराम भास्कर, जीतेन्द्र सिंह कारंगा, हरिराम भास्कर , रणजीत बबेरवाल, नन्दलाल झाझड़िया, रामस्वरूप जोया, निवास सैनी, संदीप शर्मा, संदीप राठौड़, संकेत जांगिड़, कैलाश मीणा, कृष्ण सिंह, महावीर सिंह, कैलाश जांगिड़ जितेंद्र तिरदिया, बबलू सिंह, विकाश जांगिड़ व अन्य सहयोगी टीम मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाया ।मंच का संचालन व्याख्याता रिखाराम तालनिया द्वारा किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button