गोड्डा

24 पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। आपकी योजना-आपकी सरकार- शआपके द्वार कार्यक्रम के तहत 24 पंचायतों में  शिविर आयोजित गई। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” तथा सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत डाड़ै पंचायत सचिवालय निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वहीं, वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सका उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जाएगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जाएगा और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, अध्ययन हेतु आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता, पठन-पाठन के अनुकूल वातावरण तथा परिसर की स्वच्छता की मुखिया से विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त के द्वारा पुस्तकालय की व्यवस्था संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस दौरान आज “आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सभी शिविरों में अधिकांश मामलों का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया साथ ही लाभुकों के बीच जिले के वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, स्थानीय  जनप्रतिनिधि, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button