सेफ्टी सुरक्षा विभाग बी. एस .एल पर अतिरिक्त बोझ-बि के चौधरी ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से प्लांट मे चलाये जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज शॉप्स एन्ड फाउन्ड्री मे काम करने बाले सेकडो इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों ने फाईव स्टोर के सामने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रर्दशन किया ।प्रदर्शन उपरान्त मिटिंग मे मजदूरों ने अपनी बेदना बताते हुए कहा कि हमलोग पूरी इमानदारी और मेहनत से उत्पादन करते हैं बाबजूद हमे आर्थिक और मानसिक शोषण झेलना पड़ता है ।ठेकेदार को बैंक मे गये बेतन मे से पैसा लोटाना पडता है ,महिना भर ड्यूटी करने के बाद भी मास्टर रोल मे कम हाजरी दिखाया जाता है ,सेफ्टी बूट, दस्ताना ,वैल्डींग एप्रोन, साबून, हेल्मेट, मांगने पर गेट पास रोकने का धमकी मिलता है साथ साथ असुरक्षित काम करने से मना करने पर प्रताड़ित किया जाता है। मिटिंग का अध्यक्षता बिभागीय नेता आर आर सोरेन ने किया जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।दर्जनो मजदूरों के बातों को सुनने के उपरान्त झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने अपने संबोधन मे सर्वप्रथम कहा कि अपने दायित्व के निर्बाहन मे असफल सुरक्षा बिभाग को बन्द कर कम्पनी का करोड़ो रूपया को बचाने का काम करना चाहिए। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ मजदूरों के खुन पसीने से सेल उत्पादन और मुनाफा मे छलांग लगा रहा है वहीं इस्पाकर्मीयों का 39 महिने का एरियर, युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे बदलाव, जैसे अहम सबालों पर गुंगा और बहरा बना हुआ है वहीं दुसरी ओर ठेकाकर्मीयों से असुरक्षित पुराने और जर्जर हो चूके उपकरणों से जोर जबर्दस्ती काम लिया जा रहा है ।पहले सुरक्षा फिर काम का खोखला नारा देने बाला प्रबंधन दुर्धटना घटित होने के बाद कागज पर इनक्वायरी कमिटी बनाकर लिपापोती करने का काम करता है लेकिन जो मजदूर असमय काल के गाल मे चला जाता है उनके आश्रित को नियोजन तो मिलता है लेकिन जो अपंग हो जाता है उसका फिक्र नही करता है कि उसके साथ उनके आश्रितों का भरन पोषण कैसे होगा इसलिए ऐसे मजदूर के आश्रित को भी नियोजन देना होगा ।साथ साथ जिस तरह प्लांट मे इस्पातकर्मी के मृत्युउपरान्त ट्रीट किया जाता है उसी प्रकार ठेकाकर्मीयों के साथ भी करना चाहिए। मजदूर बहुत बर्दाश्त किया अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है इसलिए जल्द से जल्द सभी प्रकार का भत्ता,यू एस डब्लू को मोटर साइकिल पास, एस डब्लू का परिबार सहित बी जी एच मे मुफ्त ईलाज, समयबद्ध प्रमोशन, मनी कट पर रोक,इन्सेंटिव रिवार्ड इत्यादि मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे अन्यथा जनजागरण कार्यक्रम के बाद हड़ताल का नोटिस देकर प्लांट का चक्का जाम भी किया जा सकता है ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार,एस के सिंह, आर आर सोरेन, धीरेंद्र मांझी,एस के टूडू,जे एल चौधरी,ए डब्लू ए अंन्सारी,रौशन कुमार, बिनोद कुमार, सुरेश प्रसाद, कार्तिक सिंह, चन्द्रशेखर, राजेन्द्र प्रसाद,शशिकांत, दयाल मांझी,आशिक अंन्सारी,शशिभूषण, शिवनाथ ,रामेश्वर बराईक, पिन्टू कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, मंजीत कुमार, इमरान इत्यादि ने अपने अपने बिचार ब्यक्त किया ।



