अमेठी

प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जगदीशपुर ब्लॉक के ग्राम बुबूपुर में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को मा. विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 23 से 28 नवम्बर तक संचालित होगी, जिसमें सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भव्य चित्रों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही है। शुभारंभ के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सही और सटीक जानकारी सीधे जनता तक पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर 23 से 28 नवम्बर के मध्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से समझाने का अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पत्रकार, ध्वनि फाउंडेशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में शिवकरण तिवारी, राम उजागीर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, गया प्रसाद तिवारी, विजय तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, सिराज अहमद, सिद्दीक़ खान, राकेश पांडेय, हरि प्रताप सिंह, अरुण तिवारी, राम निवाज ओझा, कल्लू निहालपुर, लतीफ खान, प्रिंसु शुक्ला, भगवत प्रसाद, राजन गुप्ता, गोपाल तिवारी, बृजेश पाठक, सौरभ पाठक सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा। प्रदर्शनी के प्रति क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button