जालौन

जालौन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत, नवजातों के नाम पर लगाए गए पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के अभिभावकों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और पौधे भेंट किए गए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं यह प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि यह पौधा बच्चे के जन्म की यादों को जीवंत रखने वाला प्रतीक है, जो भविष्य में फल, छाया और प्राणवायु देगा।

डीएम ने अभिभावकों से आग्रह किया कि जिस स्नेह और समर्पण से वे अपने शिशु की देखभाल करते हैं, उसी भावना से पौधे का भी पोषण करें। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक जिले में जन्म लेने वाले शिशुओं के परिजनों को यह सर्टिफिकेट और पौधा भेंट किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि, अस्पताल स्टाफ और नवजातों के परिजन मौजूद रहे। यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button