सपा का जनाधार खिसक चुका है, कोई न कोई बहाना खोजते हैं ,समाजवादी पार्टी उसी हार के बहाने को खोज रही है। – ब्रजेश पाठक , उप मुख्यमंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी)– प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के पिलखुवा के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय रामकथा अपने अपने राम के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का जनाधार खिसक चुका है, कोई न कोई बहाना खोजते हैं ,समाजवादी पार्टी उसी हार के बहाने को खोज रही है।
पिलखुवा रामलीला मैदान में कवि कुमार विश्वास की तीन दिवसीय राम कथा ” अपने-अपने राम ” कार्यक्रम में दूसरे दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए। निर्वाचन संबंधी SIR पर सवाल पूछा गया तो समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है। इसलिए अखिलेश यादव कोई ना कोई बहाना ढूंढते रहते हैं। समाजवादी पार्टी उसी हार के बहाने को खोज रही है।



