मथुरा

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, किशोरी समेत तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। अछनेरा मार्ग स्थित वंश वाटिका में शनिवार रात को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। इससे शादी समारोह में दहशत मच गई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया और औपचारिकता कर लौट गई। कुछ देर बाद डीजीपी के संदेश के बाद थाना पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक व्यक्ति अवैध रायफल से फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद रैपुरा जाट चौकी प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरह थाना क्षेत्र में अछनेरा रोड स्थित वंश वाटिका में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। गांव रहीमपुर निवासी मनीराम के पुत्र सौरभ की शादी थाना क्षेत्र के ही गांव बड़ौदा निवासी रामजीलाल की पुत्री सपना के साथ हो रही थी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। शादी रस्म के दौरान रात सवा नौ बजे अचानक दूल्हा पक्ष के एक रिश्तेदार ने राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक की गई फायरिंग से निकली गोली ने जमीन से टकराने के बाद किशोरी समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। शादी समारोह में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। गोली लगने से दीनदयाल धाम निवासी संजय का पुत्र लव, दुल्हन की बहन की 10 वर्षीय बेटी प्रिया निवासी सोनारा और दूल्हे का भाई यशपाल घायल हो गया। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर आई पुलिस खानापूरी करके लौट गई। हर्ष फायरिंग का संदेश किसी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेज दिया। इसके बाद रात दो बजे पुलिस सक्रिय हुई और गेस्ट हाउस में आकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसमें एक व्यक्ति अवैध रायफल से फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि अवैध रायफल में कारतूस कार्क करते समय ट्रिगल दब गया। इससे निकली गोली जमीन से रगड़ खाते हुए पहले दूल्हे के भाई यशपाल की जांघ को चीर दिया। इसके बाद पास में खड़े दोस्त लव की जांघ से लगने के बाद बराबर में खड़ी दुल्हन की बहन की 10 वर्षीय बेटी प्रिया की जांच में जा धंसी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button