पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Women participated enthusiastically in the camp organized under the Right to Service Week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत किस्मतकदमसार, उदय नारायणपुर फरसा व झिकरहाटी पूर्वी में लगे शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा वर्ग से लेकर वयस्क लाभुकों का भागीदारी देखा गया। शिविर में लोग जाति, निवास, आय, जन्म – मृत्यु, पेंशन, राशन कार्ड अन्य को लेकर आवेदन जमा दिये। जिसमें से कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए भी देखा गया। वही प्रखंड विकास अधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने भी पंचायत मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा, बिस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक , अतिउर रहमान उर्फ रिटोन शेख व उल्लेखनीय पंचायतों के मुखिया समेत अन्य को संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र दिया। कार्यक्रम में मुखिया समेत बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू के द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए भी देखा गया। वही इस दौरान सुरक्षा बलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए भी देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button