अमेठी बार एसोसिएशन में शुरू हुई अनूठी पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अमेठी बार एसोसिएशन अमेठी में एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई। जिसमे हर मंगलवार को अध्यक्ष एवं सचिव कक्ष में स्थापित हनुमान जी की पूजा अर्चना की जायेगी। और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जायेगा, तत्पश्चात प्रसाद भी वितरण किया जायेगा। उक्त के क्रम में आज अमेठी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कक्ष में स्थापित हनुमान जी की पूजा की गई। और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार तिवारी, अशोक कुमार द्विवेदी, अर्जुन प्रसाद पाल, दिनेश प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बार के सचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ व प्रसाद वितरण प्रत्येक मंगलवार को होगा। इसके लिए पाँच-पाँच अधिवक्ताओं का ग्रुप बनाया गया है। और यह भी बताया कि सहारा जीवन हिन्दी दैनिक के सम्पादक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अमेठी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व सचिव अनिल कुमार तिवारी को एक दीवार घड़ी भेंट की। अध्यक्ष और सचिव ने संतोष श्रीवास्तव को बार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर कई अधिवक्ता और पत्रकार मौजूद रहे।

