गोड्डा
नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर श्याम सुन्दर झा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
सदर अस्पताल में कुछ कमियां है, उसे जल्द दुर करने की कही है। इस दौरान सदर अस्पताल में ब्लड बैंक सहित सभी वार्डो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पताल को और बेहतर करने की आवश्यकता है। जिसे मरीजों को रिम्स रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़े। साथ ही कहा कि स्पेशलिस्ट डाक्टरों और कुछ जांच की कमियां हैं, उसे दुर कर लेने की बाते कही है। दौरान सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधन आदि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।




