अमरोहा

अमरोहा में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

मृतक के मुंह और गले पर चोट के निशान, परिजन बोले-गला दबाकर की गई हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव जब्दी में एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला l मृतक की पहचान गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है l शव के मुंह पर चोट के निशान मिले हैं l गले पर भी किसी चीज से खींचने के निशान पाए गए हैं l मृतक के परिवार वालों का कहना है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है l इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया l घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है l मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है l इस वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं l हत्या के कारण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है l क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह भदोरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button