मजदूरों की सुरक्षा की 100% जवाबदेही बिभागाध्यक्ष को मिले -बि के चौधरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जय झारखंडमजदूरसमाज की ओर से बोकारो स्टील प्लांट मे मजदूरों का जान की सुरक्षा एवं अन्य मांगो को लेकर आज सी आर एम मे उपस्थित सेकडो इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों के बीच जनजागरण अभियान चलाया गया ।अध्यक्षता बिभागीय नेता राजेन्द्र प्रसाद ने किया जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।बक्ताओं ने मजदूरों के प्रति प्रबंधन का संवेदनहीनता पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रबंधन सुरक्षा को लेकर खोखला बयानबाजी कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है ।मजदूर प्लांट मे हर मामले को लेकर तनाव मे रहता है ।अपने संक्षिप्त संबोधन मे झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि आये दिन असुरक्षित काम करने के कारण मजदूर दुर्धटना मे मर रहा है या अपंग हो रहा है लेकिन सेफ्टी बिभाग ठोस कारण जानते हुए भी कारण का निराकरण करने के जगह कभी मानव श्रृंखला बना रही है के साथ साथ प्लांट मे या प्लांट गेट पर ध्वनि बिस्तारक यंत्र से मजदूरों सुरक्षित रहने का संदेश सुना कर अपने दायित्वों का खोखला प्रदर्शन कर पल्ला झार रहा है ।प्रबंधन यह क्यों नही समझ रही है कि उसके हीं कारण मजदूर रात दिन तनाव मे रहते हुए काम कर रहा है ।सेफ्टी बिभाग को कार्यालय मे बैठने के जगह क्या हर बिभाग मे प्रतिदिन निरक्षण कर यह जानने और देखने काम कर रही है कि मजदूर को उच्च गुणबत्ता का सेफ्टी उपकरण मिल रहा है कि नही ,कार्यस्थल सुरक्षित है या नही इसलिए सेफ्टी बिभाग को इसकी जबबादेही से मुक्त कर सुरक्षा का पूर्ण जबाबदेही हर बिभाग के बिभागाध्यक्ष को दिया जाना चाहिए। दुसरी तरफ सेल मे मुनाफा का छलांग लगबाने बाले इस्पातकर्मीयों को 39 महिने का एरियर , युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे सुधार, एस वन से कार भत्ता,यू एस डब्लू को मोटरसाइकिल गेटपास, बेतन मे से पैसा लोटाने पर 100% रोक, इन्सेंटिव रिवार्ड, साईकिल सहित सभी प्रकार का भत्ता,समयबद्ध प्रमोशन इत्यादि देने का यथाशीघ्र निर्णय ले॔ अन्यथा प्लांट मे जनजागरण कार्यक्रम के बाद हमारी युनियन आर पार आन्दोलन का शंखनाद करेगी ।कार्यक्रम मे संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, , अनिल कुमार,राजेन्द्र प्रसाद, ओ पी चौहान ,आई अहमद, रामा रवानी, रोशन कुमार, ए डब्लू ए अंसारी, संतोष कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, नासिर अहमद खान, उत्तम कुमार,मंजीत कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, इमरान अंसारी, निरंजन कुमार,मनोज सिंह, शिवशंकर पांडे, तारणि महतो, धर्मेन्द्र कुमार, संजय रावत, रविन्द्र साह, एस के सिन्हा, राजीव रंजन, राजेन्द्र कुमार सिंह, नसरू, सुबोध, संतोष चौहान, स्वामी साव इत्यादि उपस्थित थे।



