नावाडीह प्रखंड के चार पंचायतों में आयोजित किया गया आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत भेंडरा, खरपिटो, बाराडीह व नारायणपुर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ,नावाडीह बीडीओ प्रशांत कु हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार , जिप सदस्य फूलमती देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ समाज के हर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जाना है. इन मामलो को ले सुदूर इलाके से ब्लॉक आने जाने का कष्ट नही उठाना होगा बल्कि खुद संबंधित विभाग के अधिकारी गण आपके गाँव घर आए हुए हैं. इनसे मिलकर लाभ उठाएं.
बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने कहा कि प्रखंड के उक्त चार पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 1791 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 457 आवेदन पत्रों की आवश्यक जाँच पड़ताल कर उसी दिन निष्पादन कर दिया गया. वही 655 आवेदन मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से संबंधित आवेदन पत्र हैं.
मौके पर मुखिया नरेश विश्वकर्मा,नंदलाल नायक, प्रदीप वर्मा व जयंती देवी, पंसस डिलेश्वर महतो, गोपाल यादव व रूबी देवी,सीडीपीओ राजश्री खलखो, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा कमलेश कुमार, अंचल निरीक्षक लक्ष्मण मुंडा, कल्याण पदाधिकारी आनंद मांझी सहित पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव उप मुखिया रूबी देवी वार्ड सदस्य किरण कुमारी महताब अंसारी रविंद्र सिंह वार्ड प्रतिनिधि सिंह ललित रविदास राजेंद्र यादव सभी सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जेएसपीएल के सदस्य, जेंडर सीआरपी स्वास्थ्य विभाग से कविता कुमारी, रोजगार सेवक मुस्तकीम अंसारी, पंचायत सचिव मुकेश कुमार वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.




