बरेली

एसआईआर के दबाव से बीएलओ शिक्षक की मौत

समाजवादी पार्टी ने की 1 करोड़ मुआवजे की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : परधौली के बीएलओ शिक्षक सर्वेश गंगवार की एसआईआर कार्य प्रणाली के अत्यधिक दबाव और तनाव के कारण हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद,इंजीनियर अनीस अहमद, अम्बेडकर वाहिनी के सुरेंद्र सोनकर, सचिन आनंद, संजीव कश्यप, मोहित कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी पोस्ट मार्टम हाउस पहुँचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप एवं महानगर अध्यक्ष  शमीम खा सुल्तानी ने कहा मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी व एस आई आर की समय सीमा 6महा बढ़ाने की मांग रखी ताकि बी एल ओ पर अधिक भार न रहे।पार्टी के नेताओं ने मृतक के परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button