केरल पुलिस ने रिस्क्यू कर पाकुड़ पुलिस के सहयोग से किशोरी को परिजनों को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), केरल पुलिस की टीम द्वारा एक किशोरी को वापस पाकुड़ लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया। विदित हो कि लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत बिलोंग ओपी थाना निवासी एक किशोरी जो विगत एक वर्ष पूर्व अपने गांव के साथियों के साथ काम के सिलसिले में केरला चली गई थी। जिसे बाद में स्थानीय प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू करते हुवे स्थानीय बालिका गृह में आवासित किया गया था। जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ को प्राप्त सूचना उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी का गृह सत्यापन रिपोर्ट एवं सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार करते हुए सम्बन्धित बाल कल्याण समिति, केरल को समर्पित किया गया। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति, ईडुकी, जिला बाल संरक्षण इकाई, ईडुक्की एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन, ईडुक्की, केरल से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई उपरांत किशोरी को पुलिस टीम, केरल के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही , आवश्यक कार्रवाई उपरांत किशोरी को उसके परिजन को सौंप दिया गया। किशोरी को जिला बाल संरक्षण इकाई , पाकुड़ द्वारा फॉलो अप किया जायेगा। साथ ही, इसे सरकारी योजना से जोड़ते हुए पुनर्वास करने की कोशिश की जायेगी। वही केरल राज्य पुलिस के इस रिस्क्यू टीम में शामिल (इडुक्की जिला के थाना मुरिच्कस्सेरी में कार्यारत ) साहिर ने पाकुड़ थाना परिसर में मीडिया को बताया कि एक नाबालिग लड़की जो कि साथियों के साथ केरल के इटकी जिला क्षेत्र में कार्य करने को गयी थी, जिससे अस्पताल में डॉक्टर ने नाबालिग पाया। जिसके पश्चात सूचना उपरांत रिस्क्यू कर उसे नियमानुसार पाकुड़ पुलिस अन्य के सहयोग से उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया।



