सिंगरौली
नगर निगम कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर ने दिलाई संविधान की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली । संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम कार्यालय सिंगरौली में आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगमके अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ संविधान की मूल भावना और उसकी प्रासंगिकता का महत्व समझते हुए सामूहिक तौर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।



