बरेली

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों के सम्बन्ध में करी बैठक

उपहार स्वरूप दिए जाने वाले समस्त सामान का वितरण सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से कराए जाने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27 नवम्बर 2025 को नगर निगम, विकास खण्ड भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा एवं नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नवाबगंज नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खाँ एवं दिनांक 28 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, रामनगर, बहेड़ी, रिछा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शेरगढ़ नगर पालिका परिषद आंवला, बहेड़ी, नगर पंचायत बिशारतगंज, देवरनियां, रिछा, शेरगढ़, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही का सामूहिक विवाह हेतु वृहद कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज, बरेली के मैदान में किया जाएगा। जिसमें दोनों दिवसों में लगभग 1000 जोड़ों के साथ उनके परिवार के लगभग 12000 सदस्यों द्वारा उक्त कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया जाएगा। बैठक में अवगत कराया गया कि अबकी बार वर-वधु का बायोमेट्रिक कराए जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं, जिस हेतु 09 बायोमैट्रिक मशीनों की व्यवस्था की गयी है, जिसके माध्यम से वर-वधु की बायोमेट्रिक की जाएगी। वर-वधु अपना-अपना आधार कार्ड लेकर अवश्य आए।
सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़ों को 24 सामान उपहार स्वरुप दिए जाएंगे। पंडाल में जगह-जगह सेल्फी तथा वधुओं को तैयार होने के लिए चेजिंग रुम भी बनाए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को सामूहिक विवाह स्थल, बरेली कॉलेज के प्रंगाण की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए। बरेली कॉलेज प्रंगाण एक स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा अग्निशमन की दो गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर-वधु एवं उनके परिजनों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपहार स्वरूप दिए जाने वाले समस्त सामान का वितरण सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यक्रम के दिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, अतः इसे गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला विकास अधिकारी विकास कुमार यादव, डीसी एनआरएलएम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त बीएलओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button