बाराबंकी
गुरुजी बच्चों को सिखाएंगे स्वयं की सुरक्षा एवं संरक्षा की बाते
अध्यापकों का 3 दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : 3 दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी के उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य अमित यादव के संरक्षण व निर्देशन में प्रारंभ हुआ। तीन बैच में कुल 200 प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया
डायट प्राचार्य द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से अपील की कि वह बच्चों में जागरूकता के माध्यम से विद्यालय तक और अपनी कक्षाओं के बच्चों तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण प्रभारी कीर्ति अवस्थी (प्रवक्ता डाइट ) ने सुरक्षा एवं संरक्षण के विभिन्न आयाम जैसे आपदाओं से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, संक्रामक रोगों से सुरक्षा एवं महेंद्र यादव प्रवक्ता ने सड़क सुरक्षा एवं हादसों का न्यूनीकरण कैसे हो पर विस्तृत चर्चा की.
इस अवसर पर समस्त डायट प्रवक्ता राम प्रकाश यादव, राहुल सिंह सूर्यवंशी, जहीर अहमद, लालचंद, आनंद यादव, सुकेश रंजन श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सोनकर, अमित राय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।



