सिंगरौली
NCL ब्लॉक-B खदान के आसपास दो मार्गों से अवैध कोयला तस्करी
बरगवां थाना इलाके में जंगल मार्ग बना ‘सेफ कॉरिडोर’ — कार्रवाई अब तक शून्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। NCL ब्लॉक-B एनसीएल खदान के आसपास अवैध कोयला कारोबार की जड़ें और गहरी होती जा रही हैं। स्थानीय सूत्रों और उपलब्ध वीडियो-ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर दो प्रमुख मार्गों से तस्करी की शिकायतें मिली हैं—
व्यवस्थाकर्ता – खान जी
सोलंग मार्ग — गांव के भीतर संगठित नेटवर्क की आशंका
खदान क्षेत्र से सटे निर्माणाधीन रास्ते के जरिए देर रात मोटरसाइकिलों के माध्यम से कोयला एकत्र किया जाता है और आगे बड़े वाहनों में भरकर बाहर भेजे जाने का आरोप है।
• यह इलाका रजखंड-सोलंग के समीप बताया जाता है
• गांव के कुछ लोग परिवहन व निगरानी में शामिल होने के आरोपों के घेरे में
• दावा — “यहाँ गतिविधियाँ गांव की बस्ती के पास ही होती हैं”
व्यवस्थाकर्ता – बरगवा के चंदेल जी
तेलदह जंगल मार्ग — ‘छुपा हुआ ऑपरेशन’
बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह जंगल मार्ग को तस्करों का सबसे सुरक्षित रास्ता बताया जा रहा है।
• रात के समय बाइक से कोयला ढुलाई
• इसके बाद ट्रेलर/डंपर के माध्यम से बहरी क्षेत्र की ओर सप्लाई
• स्थानीय लोगों के अनुसार — इस मार्ग की गतिविधियाँ सामान्य लोगों की नजरों से दूर रहती हैं
बरगवां थाना क्षेत्र से होकर गुजरता कोयला — पुलिस की भूमिका पर सवाल
आरोप है कि
• रोजाना 50 टन तक की क्षमता वाले ट्रेलर थाना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं
•फिर भी रोक-टोक या बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं
क्या पुलिस को जानकारी नहीं?
या जानकारी होते हुए भी कार्रवाई का अभाव?
यह एक बड़ा प्रश्न है।
“पूरा गठजोड़?” — स्थानीय लोगों का आरोप
शिकायतों में यह भी कहा जा रहा है कि —
• खदान क्षेत्र में सुरक्षा की चूक
• अवैध परिवहन
• स्थानीय स्तर पर संगठित समूहों की भूमिका
• और कोयले की खरीद-फरोख्त
– बिना किसी बड़े संरक्षण के संभव नहीं
हालाँकि इस संबंध में संबंधित विभागों से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
कई वीडियो-ऑडियो सामने आए,
कानून तस्करों पर सख्त क्यों नहीं?
और सच सामने लाने वालों पर ही आक्रामकता क्यों?
एनसीएल प्रबंधन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में
• सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल
• बिना अनुमति अवैध परिवहन — कैसे संभव?
• इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका क्या?
प्रशासन से मांग
सिंगरौली के जनमानस की अपील —
• खदान क्षेत्र में सुरक्षा बढ़े
• अवैध गतिविधियों की निष्पक्ष जाँच हो
• जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई
• मीडिया की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
यह रिपोर्ट उपलब्ध वीडियो/ऑडियो, स्थानीय शिकायतों व सूत्रों पर आधारित है।
जाँच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं।
नेशनल प्रेस टाइम्स की प्रतिबद्धता
“सच सामने आएगा —
चाहे वह किसी भी के खिलाफ क्यों न हो।”



