अमरोहा

बेटे की शादी से 4 दिन पहले मां की मौत।

"हसनपुर में सड़क हादसे माँ की  गई जान बेटा घायल।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा  के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दूल्हे की मां की मौत हो गई। यह घटना बेटे की शादी से चार दिन पहले हुई जिससे परिवार में शोक छा गया। हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के चौहड़पुर माफी गांव निवासी अंकित (पुत्र ऋषिपाल) बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी मां संतोष (50 वर्ष) के साथ बाइक से लौट रहे थे। वे हसनपुर कोतवाली के सिरसा रुखालू गांव में रहने वाले अपने मामा रामकिशोर के घर शादी का भात न्योत कर आ रहे थे।अलीगढ़-हसनपुर मार्ग पर डगरौली गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।अंकित की बारात 30 नवंबर को रहमापुर पिरोजपुर जानी थी, और 29 नवंबर को उसकी लगन आनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार घर पहुंचने लगे थे। इस हादसे से खुशियों का माहौल गम में बदल गया।संतोष अपने पीछे सात बच्चों को छोड़ गई हैं,जिनमें राजेंद्र,बबलू,भूपेंद्र,अंकित, अंकुश, कमलेश और राखी शामिल हैं। हादसे में अंकित भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। हसनपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button