ललितपुर
एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने देखा माताटीला स्थित हाइडिल पावर प्लान्ट
बच्चों ने पार्क में झूलों का लिया आनंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत एक्सपोजर विजिट के द्वारा ब्लॉक बार के परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित बच्चों को माताटीला बांध स्थित हाइडिल पावर प्लान्ट का भ्रमण बीईओ बार शैलजा व्यास के निर्देशन में कराया गया। इस दौरान बच्चों ने माताटीला बांध स्थित तहलटी में जूनियर इंजी.विवेक स्नेही के निर्देशन में लाइट बनने की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने बच्चों को बताया कि पानी के द्वारा लाइट किस प्रकार बनायी जाती है। इस प्रक्रिया को बच्चों ने ध्यान से सुना। बच्चों ने इंजीनियर विवेक स्नेही से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की और बच्चों ने झूलों का खूब आनंद उठाया। इस दौरान एआरपी विशाल नायक, उदयभान सिंह लोधी,
हाकिम यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, डा.बृजेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन, दीपक सिंघई, रवीन्द्र वर्मा, रुकमणि सोनी, रूबी जैन, पुष्पा वर्मा, अनुराधा मोदी, एकांउटेट रवीन्द्र प्रजापति, रियाज अहमद, राकेश लाल, जगदीश मौजूद रहे। इन विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग ब्लॉक बार के विज्ञान विषय के एआरपी उदयभान सिंह लोधी ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में ब्लॉक बार के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन, उच्च प्राथमिक विद्यालय करमई, उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडी, उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन, देवरान, गढिया, वस्तगुंवा, मथुराडांग, सेमराडांग, नगारा, बिल्ला, दैलवारा, लडवारी, धमना, गढिया के बच्चों ने माताटीला बांध स्थित हाइडिल पावर में विजिट के माध्यम से लाइट बनना देखा।


