ललितपुर

वी-पैक्स दैलवारा के सचिव पर गंभीर आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम दैलवारा स्थित वी-पैक्स में पदस्थ सदस्य ने प्रभारी मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। बताया कि वह खाद का लेन-देन करते हैं। आरोप है कि दैलवारा वी-पैक्स सचिव ने ट्रान्सपेन्ट्री के माध्यम से उसका चैक लेकर रसीद नहीं काटी और कह दिया गया कि उन पर कोई कर्जा नहीं है। सचिव ने जब रसीद बाद में देने की बात कही, तो उसका विरोध किया। विरोध करने पर सचिव द्वारा अभद्रता करते हुये उक्त धनराशि को हड़प करने लेने की बात कही। पीडि़त ने मामले में उच्च स्तरीय जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। पत्र देते समय गोकल, चन्दन सिंह, दीपचंद्र, भरत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सूका, मनीराम, अशोक, अरविन्द कुमार, चाली के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button