छिंदवाड़ा

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छिंदवाड़ा । पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गनिर्देशन में दिनांक 27.11.2025 को शास, उच्च,माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा विषय- पोक्सो एक्ट, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर क्राइम, गुड टच वैड टच एवं डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पुलिस की कार्याप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। बच्चों को अपराधों से दूर रहने, उनको हर प्रकार से पुलिस से मदद हेतु आवश्यक आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम दौरान बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी शॉर्ट वीडियो पिक्चर प्रोजेक्टर के माध्यम से गुड टच बेड टच पोक्सो एक्ट बाल विवाह से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। कार्यक्रम एएसपी आशीष खरे सर, कोतवाली प्रभारी आशीष धुर्वे,एस आई नारायण बघेल, हैड कांस्टेबल युवराज रघुवंशी, एस जे पी यू से ए एस आई दिनेश सोनी, प्रधान आरक्षक लोकेश बघेल, श्वेता सनोदिया, सुषमा धुर्वे, प्रदीपन संस्था से रामनाथ उइके, रंजीता कश्यप एवं विद्यालय के प्राचार्य दिलीप ढोके, प्रभारी प्राचार्य SK गौतम, अंजलि गुप्ता,अमिता , बी आर पवार एवं अन्य शिक्षक गणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम में लगभग 500 स्कूली बच्चों ने भाग लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button