रामपुर शाहबाद
साइबर सेल के माध्यम से पीड़ित को मिला गुमा हुआ मोबाइल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। प्रत्येक तहसीलों में साइबर सेल की स्थापना की गई है जिनके सहयोग से गुम हुए मोबाइल को आसानी से पता लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रांतीय सचिव जी.के. पाठक ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना शाहबाद के साइबर सेल में अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी आर. पी. सिंह, उप निरीक्षक अतिशय जैन और कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र कुमार की करवाई से उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल फोन वापस प्राप्त हो गया। जी.के पाठक ने लोगों को भी सलाह दी कि किसी भी प्रकार से प्रलोभन में आकर किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी के द्वारा भी पूछे गए खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें और यदि ऐसा हो भी जाता है तब तत्काल 1930 पर कॉल करें, साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या साइबर सेल पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



