अमेठी

बिंदकी लेखपाल की मौत पर अमेठी लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन

एसडीएम पर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के बाद प्रदेशभर के लेखपालों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में अमेठी तहसील में लेखपाल संघ ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने मृतक को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई मांगें उठाई हैं।
धरने के दौरान जिला मंत्री जनार्दन मिश्र ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में एसआईआर चला रहा है उन्होंने कहा कि फतेहपुर में एसडीएम और कानूनगो द्वारा सुधीर कुमार को लगातार प्रताड़ित किया गया। शादी के बाद भी अधिकारी उनके घर पहुंचकर परिवार के सामने उन्हें अपमानित करते रहे। जनार्दन मिश्र के अनुसार, इसी मानसिक तनाव के चलते सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली।
संघ की मुख्य मांगों में एसआईआर की समय सीमा बढ़ाना और मृतक के माता-पिता को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है। तहसील अध्यक्ष प्रभात सिंह ने भी इस घटना को प्रशासनिक दबाव का कारण बताया।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सुधीर कुमार पर इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। संघ ने इस मामले में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और मृतक के परिवार को सहायता नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button