मथुरा

श्री बांकेबिहारी मंदिर की तंग गलियों में अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने संकरी गलियों में फूलमाली और दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष जब भी निरीक्षण के लिए आते हैं तो नाराजगी जाहिर करते हैं। पुलिस कुछ दिन सख्ती दिखाती है और उसके बाद हालात पहले जैसे हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान एक बार फिर नाराजगी जाहिर की और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। श्री बांकेबिहारी के दर्शनों को प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शनिवार, रविवार को यह संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाती है। मंदिर के आसपास मुख्य मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा किया गया अस्थायी अतिक्रमण श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ। संकरे रास्ते और गालियों से होकर भक्त मंदिर तक पहुंचते हैं। विद्यापीठ चौराहा से बांकेबिहारी पुलिस चौकी तक और हरिनिकुंज चौराहे से लेकर राधास्नेह बिहारी मंदिर तक के रास्ते पर दोनों ओर दुकानदारों द्वारा पट्टा लगाकर अपनी दुकान आगे बढ़ाने के साथ ही डलिया लगाकर माला की अस्थायी दुकानें लगा रखी हैं। इससे रास्ता और संकरा हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गलियों के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण खासी परेशानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी का ध्यान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर भी श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी पर भी है। नगर निगम लंबे समय से मंदिर मार्ग पर हो रहे रहे अतिक्रमण की अनदेखी कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button