Uncategorized

विधायक, डीसी/ डीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष व झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने लागडुम पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में की शिरकत , किया परिसम्पत्ति का वितरण

MLA, DC/DDC, District Council Chairperson and JMM Central Committee Member Upasana Marandi participated in the Right to Service Week programme in Lagdum Panchayat and distributed assets.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विधायक महेशपुर प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत लागडुम पंचायत में आयोजित “आपके अधिकार- सरकार- आपके द्वार” सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंचे लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित की गईं। विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि गांवों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनाएं ग्रामीणों को उनके हक और अधिकार देने के लिए घर-द्वार पर पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं में ग्रामीण जनता की सहभागिता राज्य के विकास को गति देती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई ऐसे सुदूर और जटिल इलाके हैं, जहां योजनाओं का लाभ लोगों तक सहज रूप से नहीं पहुँच पाता। ऐसे क्षेत्रों में “आपके अधिकार—आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें सीधे लाभ से जोड़ा जा रहा है। विधायक व उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष ने विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों की दशा और दिशा सुधारना है। उन्होंने जनता से सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध सेवाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से त्वरित और प्रभावी रूप से निराकृत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लाभुकों को निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान की गईं:जाति प्रमाण पत्र,स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र,नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन,भूमि मापी और भूमि धारण प्रमाण पत्र विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के आवेदन की स्वीकृति। इस तरह लाभुकों को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से जिले के प्रत्येक लाभुक तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सुविधाओं का वितरण त्वरित गति से किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण जनता को उनके हक और अधिकार समय पर मिलें और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button