पाकुड़

विधायक निसात आलम ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, जनसमस्याओं से हुईं रुबरु, समाधान का दिया भरोसा

MLA Nisat Alam laid the foundation stone for development projects, addressed public issues and assured solutions.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बरहरवा , साहिबगंज। पाकुड़ विधानसभा की विधायक मोहतरमा निसात आलम ने शुक्रवार को दरियापुर पंचायत में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक निधि योजना मद से कॉकजोल ग्राम में साकिल के घर से आलीम के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया। इस योजना की प्राक्कलित राशि 3,00,000 रुपये तथा योजना संख्या 40/2025-26 है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों को विस्तार से सुना। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने ग्रामीणों को यह भी भरोसा दिलाया कि उठाई गई प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मोरसलीम खान, हजरत अली, अहदक हुसैन, कौसर, काजल, जमीरुल इस्लाम, नोबिद अंजुम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, नजले, शरिक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button