गोड्डा

सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर बनाना : दीपिका पांडेय सिंह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने CINI Conclave 2025 अंतर्गत Jharkhand Green Inclusive Lakhpati Kisan कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाना है, जिससे ग्रामीण लोग बेहतर अवसरों की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर न हों। मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, JSLPS, मनरेगा और वाटरशेड मिशन एकीकृत रूप से कार्य कर रहे हैं ताकि झारखंड के प्रत्येक ग्रामीण परिवार—विशेषकर किसान और मजदूर—की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि JSLPS के SHGs और FPOs के माध्यम से कोल-माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मंत्री महोदया ने सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की और निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और दक्षता के साथ प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचे। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, विशेषज्ञ, SHG महिलाएं , किसान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button