गोड्डा

सात टन अवैध कोयला जब्त,  अवैध कारोबारीयों में मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए चल रहे अभियान के तहत आज ई सी एल सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जनकपुर गांव के पास की गई इस विशेष छापेमारी में टीम ने करीब सात टन अवैध कोयला जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके से मिले अवैध कोयले को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान कोयला चोरी में इस्तेमाल होने वाली कुछ गतिविधियों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर रही, जिससे भविष्य में और बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। अभियान में एस.आई. इंद्रदेव टुडू का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि कोयला चोरी पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसे और कड़ा किया जाएगा।”इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबारियों में स्पष्ट रूप से हड़कंप मच गया है। ईसीएल सिक्योरिटी और सीआईएसएफ की यह संयुक्त सफलता प्रशासन की सख्ती और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कोयला चोरी की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button