कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम का आगाज
Congress launches media talent hunt programme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 29 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे, जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम का शुभारम्भ संयुक्त रूप से पाकुड़ एवं साहिबगंज जिलों के लिए किया गय। कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया से संवाद स्थापित करने हेतु मुख्य संयोजक श्री अनील ओझा एवं श्री इकरारूल हसन के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रोग्राम के उद्देश्यों, रूपरेखा एवं युवाओं के लिए मीडिया क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, समन्वयक अश्विन सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस पदाधिकारी पप्पू गंगवानी, कृष्ण यादव, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रोग्राम का लक्ष्य युवाओं में छिपी मीडिया प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है, ताकि वे पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया रणनीति और संवाद कौशल के क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा के साथ आगे बढ़ सकें। कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया कि यह पहल संचार के क्षेत्र में युवाओं को नई दिशा देगी और संगठन की मीडिया उपस्थिति को मजबूत करेगी।



