गोड्डा

लोक अदालत में 60 व स्पेशल लोक अदालत में 73 मामले का निपटारा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो गोड्डा 
 गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत व बिजली से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक अदालत में विभिन्न मामले से संबंधित 60 मामले का निष्पादन किया गया वहीं 11500 रूपये की वसूली की गई। जबकि स्पेशल लोक अदालत में बिजली के 73 मामले का निपटारा कर 936000 रूपये की वसूली की गई। लोक अदालत का संचालन प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के आठ मामले, फोरेस्ट एवं एक्साइज के दो मामले में 11500 रूपये की वसूली की गई। एफएफ एक्सेप्टेड के 50 मामले शामिल हैं। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया था।
प्रथम न्यायिक बेंच पर बिजली, सिविल अपील,क्रिमिनल अपील,भूमि अधिग्रहण,राजस्व के मामले, श्रम वाद, अन्य ट्रिव्यूनल के वाद व एमएसीसी वादों से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस बेंच पर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरूपम कुमार, एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर पारिवारिक विवाद, मेट्रीमोनयल वाद, सीआरपीसी 125 से संबंधित वादों का निपटारा हुआ। इस बेंच पर तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीचा श्रीवास्तव एवं चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय सुनवाई कर रहे थे। तीसरे न्यायिक बेंच पर सीजेएम कोर्ट, सबजज पंचम प्रवीण उरांव एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले का निपटारा किया। इसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा व रीतेश कुमार सिंह आदि कर रहे थे । चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सबजज प्रथम, सबजज तृतीय के कोर्ट से संबंधित मामले का निपटारा हुआ। इसकी सुनवाई सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं एलएडीसी अजीत कुमार कर रहे थे। पांचवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद , मुक्ति भगत, सतीश कुमार मुंडा व राज कल्याण कोर्ट से संबंधित वादों की सुनवाई हुई। इस बैंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद व एलएडीसी लीली कुमार सुनवाई कर रहे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button