हिरणपुर थाना में चोरी व बेहोशी का मामला दर्ज, तीन के खिलाफ FIR, स०अ०नि० सनातन मांझी कर रहे हैं अनुसंधान
A case of theft and unconsciousness has been registered at Hiranpur police station. An FIR has been filed against three persons. SI Sanatan Manjhi is investigating the case.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
माननीय न्यायालय पाकुड़ में दायर शिकायत वाद संख्या 802/2025 के आधार पर हिरणपुर थाना कांड संख्या 113/2025 दर्ज किया गया है। यह मामला आवेदिका मुस्कान बीबी (उम्र 21 वर्ष), पति–सादेक मोमिन, निवासी मोहनपुर (आमटोला), थाना–हिरणपुर, जिला–पाकुड़ द्वारा दर्ज कराया गया है। FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार इस मामले में BNS की धारा 115(2)/305/333/351(2)/3(5) के तहत तीन व्यक्तियों को नामजद किया गया है- .तारानुम बीबी, पति–ताजुद्दीन मोमिन, सा. मोहनपुर (आमटोला), वर्तमान पता- जबरदाहा मुर्गीहाट जुगुन बीबी, पति–मुस्तकीम मोमिन
मुस्तकीम मोमिन, पिता—नामालूम, सा. जबरदाहा मुर्गीहाट, थाना–लिट्टीपाड़ा
इस मामले का अनुसंधान स०अ०नि० सनातन मांझी को सौंपा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण (FIR में वर्णित आरोप के अनुसार)
वादिनी मुस्कान बीबी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 21 मार्च 2025 को रात लगभग 9 बजे उनकी पड़ोसी तारानुम बीबी उनके घर आईं और उनसे सास–ससुर के बारे में पूछताछ की। वादिनी के अनुसार तारानुम बीबी ने उन्हें खजूर खाने को दिया, जिसे खाने के बाद उन्हें नशा जैसा महसूस हुआ और वे सो गईं।
सुबह होश आने पर वादिनी ने पाया कि उनके कान की सोने की बाली गायब है। सूचना देने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने घर की तलाशी ली तो जेवर और रुपये वाला बक्सा भी गायब मिला। वादिनी के अनुसार उस बक्से में- लगभग ₹1,50,000 रुपये (भगनी की शादी के लिए रखा धन)
वादिनी व परिवार के सोने के गहने
तीन जोड़ा सोने के कान के गहने
तीन पीस सोने का नाकफुल
चार जोड़ा चांदी का पायल
दो जोड़ा चांदी का पाउची
दो जोड़ा चांदी का रूली
छह पीस चांदी की अंगूठियां
एक चांदी का तागा रखे हुए थे।
वादिनी ने बताया कि उन्होंने यह जानकारी अपने गांव के विचारी समशेर अली उर्फ राजू को दी, जिन्होंने पूछताछ में वादिनी से रात में आने वाले व्यक्ति का नाम पूछा। वादिनी ने तारानुम बीबी का नाम लेते हुए बेहोशी की बात बताई। इसके बाद गांव में विचार बैठक हुई, जहां विचारी एवं ग्रामीणों ने आरोपितों से प्राथमिक पूछताछ की।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला अभी जांचाधीन है, इसलिए पुलिस की जांच रिपोर्ट आने तक आरोपों की सत्यता पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की गई है।



