गाजियाबाद
ग्रेटर नोएडा में किसानों की गरज
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की महापंचायत में सरकार पर जमकर हमला, सीएम को सौंपा ज्ञापन

8वें स्थापना दिवस पर 30 किसान संगठनों का एक मंच पर ऐलान — किसानों ने कहा, “धरना हो या आंदोलन, किसान हित सर्वोपरि
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा के फलैदा कट जेवर पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक महापंचायत का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने किया।
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, महाशक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य किसान संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी व भारी संख्या में किसान, मजदूर और सदस्य उपस्थित रहे।
सरकार पर संघटनों का तीखा प्रहार
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने सरकार और प्रशासन पर किसानों के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। अन्य किसान नेताओं ने भी पुरे जोश के साथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
“किसान हित सर्वोपरि”: एस. के. तौमर
महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के तेजतर्रार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. के. तौमर ने कहा:
> “जो आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह का होगा, चाहे धरना हो या आंदोलन, संगठन का हर योद्धा पूरी ताकत और जोश के साथ योगदान देगा। आज लगभग 28 से 30 किसान संगठन लोकशक्ति के बैनर तले एकजुट होकर किसान हित की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि देश में जवान और किसान सर्वोपरि हैं और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हमेशा उनके हक और न्याय के लिए संघर्ष करती आई है और करती रहेगी।
स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया जश्न
आज 29 नवंबर को ही यूनियन का 8वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। तौमर ने बताया कि उनकी टीम ने महापंचायत में पहुंचने से पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर ही केक काटकर उत्सव मनाया ।
भारी काफिले के साथ पहुंचे पदाधिकारी
एस. के. तौमर अपने काफिले के साथ गाजियाबाद से महापंचायत में पहुंचे, जिसमें मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव, मंडल मुख्य महासचिव नीरज चौहान, मंडल संगठन मंत्री सुनील शर्मा व श्याम सिंह, विजयपाल यादव, राहुल चौधरी, विपिन शर्मा, अखिल शर्मा, पवन चौधरी, आकाश कुमार, राजकुमार, नीरज कुमार, शैलेश, मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह, मंडल युवा महामंत्री भीष्म यादव सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों सदस्य शामिल थे।

