गोड्डा

राजाभीठा पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
राजाभिठा। राजाभीठा पंचायत भवन में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोआरीजोर प्रखंड के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में BDO और CO सहित अन्य कर्मियों की भागीदारी रही। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं और आबूआ आवास योजना में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। लाभुक सोनेल मुर्मू ने खुलकर आरोप लगाया कि पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और कुछ बिचौलिये आबूआ आवास दिलाने के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। लाभुक के अनुसार उसने यह शिकायत वहीं मौजूद BDO के सामने भी दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि BDO ने इस शिकायत को नजर अंदाज कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम में अधिकारियों के सामने पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि गरीबों के हक की योजनाओं में इस तरह की वसूली बंद होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button