पाकुड़

विधायक निसात आलम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

MLA Nisat Alam visited rural areas and assured to solve public problems.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ‌
पाकुड़। झारखंड की विधायक निसात आलम ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर एवं जयकिस्स्टोपुर पंचायत के कई गांवों- जिनमें लक्खीनारायणपुर, न्यू आजना, चंदनगर प्रमुख हैं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, बिजली, पेयजल, सड़क की बदहाल स्थिति जैसी प्रमुख समस्याओं को रखा। महिला समूहों ने भी अपनी परेशानियाँ साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उन्हें अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने, आबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने सहित कई मुद्दे उठाए गये। विधायक निसात आलम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। दौरे के दौरान कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, रामविलास महतो, जिला सचिव सेलिम हुसैन, मिरजहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, एहेदिन शेख, सोफी शेख, नजीकुल शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button