दिल्ली

अरुणा आसफ अली अस्पताल कर्मचारी यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। अरुणा आसफ अली अस्पताल कर्मचारी यूनियन ने अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जिसमें नेहरु होमियोपैथिक अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल, कलावती अस्पताल एवम अन्य अस्पतालों के प्रतिनिधियों तथा अरुणा आसफ अली अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को यूनियन के संविधान और कर्मचारी हितों के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित कर्मचारियों को उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव,दिल्ली हाई कोर्ट के डी बी यादव और ईश्वर AIUTUC के अध्यक्ष व सचिव एस एस नेगी, एम चौरसिया, स्वास्थ्य क्षेत्र के नेता सुनील बोस,बलराम,और विकी कपूर ने संबोधित किया और अस्पतालों का निजीकरण रोकने, खाली पदों को भरने , लेबर कोड रदद करने , कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को नियमित करने की मांग की और स्वास्थ्य कर्मियों का सशक्त आंदोलन करने का आह्वान किया ,अंत में अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद दिया और यूनियन को सशक्त करने का आह्वान किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button