सिद्धपुर/ शिरपुर गर्म जल कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य का अनावरण
Unveiling of beautification work of Siddhpur/Shirpur hot water pond

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत सिद्धपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध गर्म जल कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य का शुक्रवार को भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष, अन्य वरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीबीएल–पीएसपीसीएल की स्थानीय कोयला कंपनी के प्रोजेक्ट हेड बृजेश कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने परियोजना से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ साझा कीं। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, युवा नेत्री उपासना मरांडी, तथा डीबीएल कंपनी के सिविल इंजीनियर राकेश कुमार चौरसिया, लव मिश्र, नेपेंद्र सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने गर्म जल कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य को क्षेत्र के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विदित हो की जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशन अनुसार शिरपुर गर्म जल कुंड के सौंदर्यीकरण कार्य डीबीएल पीएसपीसीएल के द्वारा किया गया है।



