बरेली

बरेली में 10 दिन तक चलेगा खादी का महाकुंभ

100 से अधिक स्टॉल लगेंगे

बरेली में स्वदेशी हुनर को मिलेगा आसमान, योगी सरकार दे रही कारीगरों को विशाल मंच
खादी महोत्सव 2025-26: जरी से लेकर क्रॉकरी तक पूरा देश सजाएगा बरेली, सबके लिए फ्री एंट्री
बरेली के बिषप मंडल इंटर कालेज में एक दिसंबर से दस दिसंबर तक होगा खादी महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली : आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और स्वदेशी को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बरेली में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भव्य खादी महोत्सव 2025-26 आयोजित किया जा रहा है। बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में लगने वाला यह महोत्सव प्रदेश के ग्रामीण उद्योगों, छोटे उद्यमियों और कारीगरों को एक ही छत के नीचे अपनी कला-कौशल बेचने का सुनहरा अवसर देगा। योगी सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य खादी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देना है। योगी सरकार सभी कारीगरों को निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवा रही है। इससे छोटे कारीगरों को अधिकतम लाभ मिल सके। मेले का उद्घाटन 1 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे महापौर डॉ. उमेश गौतम करेंगे।
देशभर के प्रसिद्ध हुनर का एक जगह होगा प्रदर्शन
खादी महोत्सव में इस बार करीब आठ राज्यों के लघु उद्योग अपनी समृद्ध पहचान के साथ पहुंच रहे हैं। इसमें खुर्जा की प्रसिद्ध क्रॉकरी, मुरादाबाद का विश्व-प्रसिद्ध ब्रास वर्क, कानपुर का लेदर उद्योग, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, कश्मीर की गर्म शॉलें, बरेली की जरी, फर्नीचर व हैंडीक्राफ्ट, रामपुर का प्राकृतिक शहद, भदोही के कालीन, राजस्थान के बीकानेर की भुजिया, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की इकाइयों के उत्कृष्ट उत्पाद भी यहाँ प्रदर्शित व बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त सूती-रेशमी कपड़े, हस्तनिर्मित खिलौने, मिट्टी कला, रेडीमेड गारमेंट्स और मूर्तियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button