पाकुड़

आम बागान दुष्कर्म मामले के सभी ग्यारह नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,सलाखों में काटेगी रात

All eleven named accused in the mango plantation rape case have been arrested and will spend the night behind bars.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के एक आम बागान में बीते दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। एसपी निधि द्विवेदी के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि आम बागान में हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के  तहरीर के आधार पर विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ पाकुड़ नगर थाना दर्ज कांड संख्या- 298/ 2025 पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को महज क ई घंटे के समयांतराल अवधि में ही पुलिस गिरफ्तार किया था। जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश जारी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित विशेष जांच टीम ने छापेमारी तेज करते हुए बचे अन्य चारों आरोपी को भी पुलिस  गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस गैंगरेप मामले के सभी 11 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कहा पकड़े गये व्यक्तियों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया। वही एसपी निधि द्विवेदी ने थाना प्रभारी बबलू कुमार की टीम की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में ही दुष्कर मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button