खैरथल
राजऋषि भर्तृहरि विश्वविद्यालय से अर्चना नरूका को पीएचडी डिग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : क्षेत्र की प्रतिभाशाली शोधार्थी श्रीमती अर्चना नरूका को राजऋषि भर्तृहरि विश्वविद्यालय, अलवर द्वारा “राजस्थान विधानसभा चुनाव एवं मतदान व्यवहार” विषय पर, अलवर जिले के विशेष संदर्भ में किए गए शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। अर्चना नरूका, विक्रम सिंह चौहान निवासी मिर्जापुर (हाल निवासी मातोर रोड, वार्ड नं. 19 खैरथल) की पुत्रवधू तथा पुष्पेंद्र सिंह चौहान की पत्नी हैं। उनके इस महत्वपूर्ण शोध में विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक प्रवृत्तियों और स्थानीय सामाजिक कारकों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। अर्चना के पिता भंवर सिंह नरूका प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके भाई डॉ. वी.पी. सिंह नरूका राजस्थान सरकार में तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्षेत्रवासियों ने इसे खैरथल के लिए गौरव का विषय बताया है।


