ललितपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जन-जागरूकता को लेकर हुयी चर्चा

जिला वृक्षारोपण व पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपप्रभागीय वनाधिकारी सतेन्द्र सिंह तोमर ने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गयी कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध, जन जागरूकता एवं जुर्माने की कार्यवाही पर चर्चा की गयी। ईओ नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस वर्ष किये गए वृक्षारोपण की त्रमासिक जीवितता प्रतिशत पर चर्चा करते हुए सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि सूचना दो दिन के भीतर प्रभागीय निदेशक कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक में वर्ष 2025 में कराये जाने वाले वृक्षारोपण की जियो टैगिंग पर चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य दो दिन में पूर्ण कराते हुए सूचना प्रेषित करें। मुख्यमंत्री की द्वारा सतत विकास की अवधारणा से जनमानस को जोडऩे हेतु सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ग्रीन चौपाल के गठन पर चर्चा की गयी, जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद की सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का गठन किया जा चूका है एवं शासनादेश अनुसार माह के तीसरे शुक्रवार को चौपाल का आयोजन कराया जाना है। बैठक प्रदेश में वृहद् वृक्षारोपण 36 करोड़ पौधरोपण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार की जाने वाली माइक्रोप्लान पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग ग्राम पंचायतवार ग्रीन चौपाल के माध्यम से ससमय योजना तैयार करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करेंगे एवं सूचना प्रभागीय निदेशक कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि सूचना पीएमएस पोर्टल पर अपलोड की जा सके। बैठक में पराली प्रबंधन पर चर्चा हुए अवगत कराया गया कि इस वर्ष पराली जलाने के एक भी प्रकरण सामने नही आया है। जनपद में स्थानीय निकायों से जनित नगरीय ठोस अपशिस्ट एवं समस्त राजकीय व निजी स्वास्थ्य केन्द्रों/अस्पतालों तथा पशु चिकित्सालयों से जनित जैव अपशिस्ट के निस्तारण की समीक्षा की गयी एवं मानक अनुरूप निस्तारण के निर्देश दिए गए। बजाज पॉवर प्लांट में जनित फ्लाई एश के निस्तारण की समीक्षा की गयी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, उशप्रश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मानक अनुरूप निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिला गंगा समिति की बैठक में मडावरा ब्लाक की बंडई नदी के पुनरुद्धार हेतु समिति गठित कर भौतिक निरीक्षण एवं योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जनपद में प्रवाहित नालों की मैपिंग,टैपिंग स्क्रीन इंस्टालेशन एवं फाईटो रेमेडियेशन पर चर्चा करते हुए ईओ नगर पालिका एवं अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डीपीआरओ, सीवीओ, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खंड, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण खंड, असिस्टेंट प्रोफेसर (उच्च शिक्षा विभाग), एआरटीओ, रुचिका, अधिशासी अभियन्ता जल निगम आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button