गोड्डा
विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा/पोडै़याहाट : बीते दिनों प्रखंड अंतर्गत देवढांड थाना में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता का हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। मृतका की मां ने समधी, समधन और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था। उक्त मामले में देवडांड थाना कि पुलिस ने मामले के जांच पड़ताल के दौरान मृतका के पति देवनारायण टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, फिलहाल उक्त मामले में अनुसंधान जारी है। उक्त मामले में देवढांड थाना क्षेत्र के केदुवा गांव निवासी मकु मंराडी ने थाना में आवेदन देकर दमाद देवनारायण टुडू, समधी लखन टुडू, समधन मकू सोरेन पर पुत्री की हत्या का मामला 17 जुलाई 2025 को दर्ज कराया था जिसमें उल्लेख किया गया था कि आवेदिका का दामाद देव नारायण के द्वारा किसी अवैध लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है जिस कारण मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और आत्महत्या के लिए मृतिका के सास और ससुर के द्वारा उकसाया गया था। जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने की बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वहीं थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि फर्दबयान के आलोक पर मृतक की मां के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना कांड संख्या 25/25 के तहत सुसंगत धाराओं के आरोपी मृतका के पति सास ससुर को बनाया है। देवडांड पुलिस के द्वारा आरोपी पति को थाना कांड संख्या 25/25 धारा 108, 3सी5 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



