झुंझुनू
भड़ौंदा में युवा तेजा सेना ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। भड़ौंदा कलां स्थित दादा पृथ्वीराज मन्दिर में राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना का गठन किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने युवा तेजा सेना भड़ौंदा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम झाझड़िया की अभिशंषा पर ब्लॉक संरक्षक सुनिल झाझड़िया, ब्लॉक प्रभारी लोकेश डारा, संगठन महामंत्री कपिल झाझड़िया, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास चौधरी, उपाध्यक्ष अनिश झाझड़िया, महासचिव कमलेश झाझड़िया, उपाध्यक्ष सरजीत झाझड़िया, महासचिव प्रवेश खरबास, महासचिव योगेश मील, सलाहकार पंकज झाझड़िया, सचिव लोकेश झाझड़िया, संयुक्त सचिव नितेश झाझड़िया एवं प्रवक्ता प्रितम झाझड़िया को भड़ौदा ब्लॉक कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तेजाजी महाराज के जयकारे के साथ संगठन में तन मन से काम करने का संकल्प लिया और क्यामसर में प्रस्तावित तेताजी मन्दिर के निर्माण को शुरू करने की मांग उठाई।



