बोकारो

महुआटांड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई 130 टन कोयला जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिला पुलिस बल, ख़ान एवं वनविभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को महुआटांड थाना क्षेत्र के दुधमटिया के समीप अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विशेष छापामारी अभियान के दौरान टीम ने एक खुली अवैध कोयला खदान का पता लगाया।साथ ही पास के जंगल में लगभग 130 टन अवैध कोयला भंडारित मिला,जिसे बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया। छापामारी दल में खान निरीक्षक सीताराम टुडू खान निरीक्षक अजय कुमार महतो पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण महतो गोमिया वन क्षेत्र के वनरक्षी निताय कुमार महतो क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल थे। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी है। जब्त कोयले से जुड़े अवैध खनन एवं तस्करी के मामले में महुआटांड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे ही अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button