सिंगरौली
एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 02 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे दिनांक 29.11.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 02 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं : – रविनन्दन प्रसाद तिवारी, अभियंता/एसएलपीएस (एडीएम) एवं नंद कुमार साहू, अभियंता/एसएलपीएस (फ्यूल हैंडिलिंग)।
सर्वप्रथम सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा सूर्या भवन के प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) संजीब कुमार साहा एवं महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।



