बोकारो

विश्व एड्स दिवस पर विशेष 

15 वर्षों से HIV/AIDS रोकथाम की अग्रणी संस्था बनी आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर झारखंड की सामाजिक संस्था आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति (AGVSS) ने अपने पिछले 15 वर्षों में HIV/AIDS रोकथाम के क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित किया है। संस्था गिरिडीह और जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिलों में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति रांची के सौजन्य से उच्च जोखिम वाले समुदायों के बीच लगातार जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और परामर्श की व्यापक मुहिम चला रही है।
उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार 15 वर्षों से अभियान
संगठन ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, होटल-ढाबा कर्मियों, प्रवासी मजदूरों और शहरी व ग्रामीण बस्तियों में विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। संस्था की टीम क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार जागरूकता रैलियाँ, सामुदायिक बैठकें, नाटक, ऑडियो-विजुअल संदेश और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से HIV/AIDS की रोकथाम के बारे में जानकारी दे रही है।
निःशुल्क HIV स्क्रीनिंग कैंपों से लोगों तक पहुंच
संस्था ने विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क HIV टेस्टिंग एवं काउंसलिंग कैंप आयोजित करती हैं। इन शिविरों में सैकड़ों लोगों की जाँच की जाती है तथा जोखिम की श्रेणी में आने वाले लोगों को समय-समय पर जांच कराने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
HIV पॉजिटिव पाए गए लाभार्थियों को सरकारी अस्पतालों के आईसीटीसी एवं ART सेंटर से जोड़ने का कार्य भी संस्था की टीम निरंतर कर रही है।
STI, Syphilis एवं TB पर भी चल रहा विशेष अभियान
संस्था के सचिव श्री बसुदेव शर्मा ने बताया कि HIV/AIDS के साथ-साथ संस्था STI (यौन संचारित रोग), Syphilis और TB (क्षय रोग) को लेकर भी समुदायों में जागरूकता फैला रही है।
उन्होंने कहा, की “हमारा लक्ष्य केवल HIV रोकथाम तक सीमित नहीं है, बल्कि हम लोगों को समग्र यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में समझा रहे हैं। STI और TB के बढ़ते जोखिम को देखते हुए समय पर जांच और इलाज की सलाह दी जा रही है।”
भेदभाव मिटाने और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में पहल
समाज में HIV से जुड़े भेदभाव और कलंक को दूर करने के लिए संस्था कई वर्षों से जन-संवाद कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत— सुरक्षित यौन व्यवहार, कंडोम उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं के लिए PPTCT सेवाएँ, ART दवाओं के महत्व
जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से लाभार्थियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति ICTC, ART सेंटर, NACO/jSACS की योजनाओं से लोगों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था इलाज छोड़ चुके (LFU) मरीजों को पुनः उपचार प्रक्रिया से जोड़ने में भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग दे रही है।
विश्व एड्स दिवस पर संस्था का संदेश
विश्व एड्स दिवस पर संस्था ने कहा कि HIV/AIDS से लड़ाई केवल स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। संस्था का संदेश — “जागरूकता ही सुरक्षा है। HIV की जांच कराएँ, भ्रमों से दूर रहें, और समाज में भेदभाव मिटाएँ।”
आगे भी जारी रहेगा अभियान
सचिव बसुदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले वर्षों में संस्था HIV/AIDS रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूत करेगी तथा युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित नए जागरूकता मॉडल विकसित किए जाएंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button